सरायकेला के मुरूप में दीपावली पर हुआ रावण दहन कार्यक्रम
Ravana Dahan Program सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गांव के प्रधान टोला में दीपावली के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरूप निवासी सुखदेव प्रधान का अहम भूमिका रहा। उन्होंने अपने खर्चे पर विशाल रावण का पुतला बनाकर अपने कला का प्रदर्शन किया। जिसे लोग देखकर वाह वाह करने को विवश हो गए। रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम का शुरुआत स्थानीय समाजसेवी हेमसागर प्रधान ने किया। उन्होने कहा कि दीपावली का त्योहार भगवान राम के अयोध्या में वापस आने की खुशी में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम की विजय का जश्न मनाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने 14 वर्षों का वनवास पूरा करने के बाद रावण को पराजित किया और अपनी पत्नी सीता को बचाया। इसके बाद वे अयोध्या लौटे और उनके स्वागत में लोगों ने दीये जलाए और आतिशबाजी की। जैसे ही रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम की शुरुआत हुई सैकड़ो बच्चे व महिला पुरुषों को पुरुषोत्तम श्री राम की जय जयकार करते और आतिशबाजी कर राम की विजय का जश्न मनाते देखा गया।
April 24, 2026 4: 40 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
