लोक लेखा समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव व जगत माझी पहुंचे कोडरमा, विभिन्न जिलों का दौरा करेगी समिति, आर्थिक प्रबंधन और लेखा से जुड़े विषयों पर करेगी चर्चा
chakradharapur चक्रधरपुर : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति शुक्रवार से विभिन्न जिलों के दौरे पर रवाना हुई। सभापति बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में समिति शुक्रवार को कोडरमा पहुंची। यहां परिसदन में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सभापति समेत सदस्यों का स्वागत किया। समिति के सदस्य चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी भी समिति के साथ दौरे में शामिल है। इसके अलावा सदस्य कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी एवं बरकट्टा विधायक अमित कुमार यादव भी शामिल है। कोडरमा परिसदन में ही समिति ने जिले के सभी विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आर्थिक प्रबंधन और लेखा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा बैठक में वित्तीय स्थिति की समीक्षा, सरकारी खर्चों की पारदर्शिता और वित्तीय दस्तावेजों का मूल्यांकन किया और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया। कोडरमा के बाद समिति हजारीबाग, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, चाईबासा और जमशेदपुर का भी दौरा करेगी।
June 8, 2026 5: 46 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
