राजनगर के मातकमबेड़ा में 300 साल पुराने
बूढ़ा बाबा मंदिर में राजा पर्व की तैयारी शुरू,
Rajnagar राजनगर प्रखंड अंतर्गत शहीद ग्राम मातकमबेड़ा में स्थित 300 साल पुराने प्राचीन बूढ़ा बाबा मंदिर में राजा संक्रांति के अवसर पर 14 जून से 17 जून तक पर्व का आयोजन होगा। इस पर्व को देखते हुए मंदिर का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है। एक बार मंदिर की चारदीवारी और छत का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी ग्रामीणों को स्वप्नादेश हुआ कि बाबा पुआल के छत में रहना चाहते हैं। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया और आज भी मंदिर का छत पुआल का ही है, जिसे हर साल मरम्मत किया जाता है। राजा संक्रांति के 7 दिन पूर्व से पूजा-पाठ शुरू हो जाता है। समाजसेवी गोविंद पति ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर बूढ़ा बाबा के चरणों में माथा टेका और आगामी पर्व और मंदिर मरम्मत कार्य के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान की। गोविंद पति एक समाजसेवी और भाजपा युवा नेता हैं। उनके इस सहयोग से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
June 8, 2026 8: 47 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
