खरसावां में रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला
फ्लैग मार्च, रामनवमी जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण,
पुलिस बल की तैनाती के प्वाइंट भी तय किए गए,
Kharsawan खरसावां में रामनवमी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च की शुरुआत खरसावां थाने से हुई। आमदा ओपी प्रभारी रमण विश्वकर्मा के उपस्थिति में पुलिस बल ने तलसाई, बजारसाई, कुम्हारसाई, बेहरासाई, भटटी चौक, कदमडीहा, चांदनी चौक होते हुए पुनः खरसावां थाना तक मार्च का समापन हुआ। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ए के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान 6 अप्रैल को निकलने वाले जुलूस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की गई। पुलिस बल की तैनाती के प्वाइंट भी तय किए गए। श्री रामनवमी भव्य शोभा यात्रा समिति की ओर से 6 अप्रैल को तलसाई स्थित हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
September 6, 2026 6: 06 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
