खरसावां के लोसोदिकी में किराना दुकान में पुलिस ने
छापामारी कर 103 बीयर बोतल एवं 43 लीटर अंग्रेजी शराब के
खरीद बिक्री करने वाले दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार,
kharsawan खरसावां प्रखंड के लोसोदिकी गांव में पुलिस ने छापामारी कर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ खरीद बिक्री करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवैध अंग्रेजी शराब के खरीद बिक्री की मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरसावां के आमदा ओ पी अंतर्गत्त लोसोदिकी गांव में छापामारी किया गया। जहां लोसोदिकी निवासी उग्रसेन महतो पिता-विरंची महतो के घर पर किराना दुकान के गोदाम से अवैध अग्रेजी शराब जप्त किया गया। जिसमें भिन्न भिन्न ब्राण्ड के 103 अंग्रेजी शराब की बीयर बोतल एवं करीब 43 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया एवं अवैध अंग्रेजी शराब के खरीद बिक्री करने में लोसोदिकी निवासी सह अभियुक्त उग्रसेन महतो एवं अभिमन्यु महतो दोनो के पिता-विरंची महतो को गिरफ्तार किया गया। जप्त अवैध अंग्रेजी शराब का कुल अनुमानित मूल्य 56740 रुपया है। इस छापामारी में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, काशीकांत गोराई, योगेश रजक, रंगलाल महतो, विश्वनाथ ठाकुर, राजेश बानरा, उपेन्द्र आदि पुलिस बल शामिल थे।
September 6, 2026 6: 20 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
