आमदा में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
त्योहारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील,
kharsawan
खरसावां के आमदा ओपी परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की एक बैठक खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं आमदा ओपी प्रभारी रमण विश्वकर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में की हुई। बैठक में सीओ व ओपी प्रभारी ने लोगों को शांतिपूर्ण रूप में रामनवमी मनाने की अपील की। ओपी प्रभारी श्री विश्वकर्मा ने कहा कि अगर कहीं भी कुछ अनहोनी की बात सामने आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का अफवाह पर ध्यान ना दें व अफवाह फैलानेवाले को चिह्नित कर पुलिस को सूचना दें। साथ ही पूजा संचालकों को निर्धारित संयम से समय सीमा के अंदर जुलूस निकालने पर चर्चा किया। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने आगामी रामनवमी को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित रहकर पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। आमदा में बाइकर्स व बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में अधिकारी गश्ती करते रहेंगे। वहीं डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध की बात कहीं। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं आमदा ओपी प्रभारी रमण विश्वकर्मा, अमित कैशरी, राजू रजक आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 29 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
