विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित,
Gamharia विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचल अधिकारी, गम्हरिया अरविंद बेदिया एवं सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकूल पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। वृक्षों की निरंतर कटाई, पॉलिथीन का अत्यधिक उपयोग, जल की बर्बादी जैसी बुरी आदतें हमारे पर्यावरण को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक सोचने का अवसर प्रदान करता है। स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।”
September 6, 2026 5: 24 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
