खरसावां में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर अर्जुना
स्टेडियम से चांदनी चैक तक रन फॉर ओलिंपिक का आयोजन,
खेल प्रतिभाओं को दी ओलंपिक के लक्ष्य प्राप्त की शुभकामनाएं
kharsawan अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरका के द्वारा जिला स्पोट्र्स एसोसिएशन के सहयोग से ओलंपिक रेस का आयोजन किया गया। यह रैली अर्जुना स्टेडियम से निकली और खरसावां के विभिन्न मार्गाे से गुजरकर चांदनी चैक खरसावां पहुंची। इसके पूर्व रैली का डीएसए के पदाधिकारियों ने किया। रन फॉर ओलिंपिक के नाम से आयोजित इस रेस का शुभारंभ करते हुए जिला स्पोट्र्स एसोसिएशन के सचिव मो दिलदार ने जहां जिले की खेल प्रतिभाओं को ओलंपिक के लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरायकेला खरसावां जिले की खेल प्रतिभाऐं अपनी पहचान और राज्य के साथ देश का नाम रौशन करने के परम लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी। इस कार्यक्रम में डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, डीएसए के पिनाकी रंजन, फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो एवं संजय सुंडी सहित खरसावां के आवासीय फुटबाॅल प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ी उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 28 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
