खरसावां के चमरूडीह में चला रात्री रक्त संग्रह अभियान,
फाइलेरिया जांच हेतु 300 लोगों का रक्त संग्रह का लक्ष्य, लाइलाज
बीमारी है फाइलेरिया, दवा खाने से ही सुरक्षित रहेंगे लोग
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत चमरूडीह गांव मे राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा रात्रि रक्त संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान फाइलेरिया जांच के लिए 300 लोगों के रक्त के नमूने संग्रहित किए जाएगे। वही आगामी 29 मई तथा 31 मई को रात्रि रक्त संग्रह किया जाएगा। इस रात्रि रक्त संग्रह अभियान का उदघाटन ग्राम प्रधान श्याम सुंदर महतो के द्वारा फिता काटकर किया। पहले दिन 96 लोगों का रक्त के नमूने संग्रहित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए फाइलेरिया विभाग ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव एक लाइलाज बीमारी है। एक बार शरीर में इसके लक्षण दिखने पर फाइलेरिया बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं होती है। फाइलेरिया के कृमि मच्छरों के कटाने से फैलते हैं। व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के बाद फाइलेरिया का परजीवी कृमि तुरंत असर नहीं दिखाता है। कई केस में 10 से 15 साल बाद फाइलेरिया प्रभावी होता है। इस अभियान के तहत शत-प्रतिशत लोगों से दवा खाने की अपील की। इस दौरान फाइलेरिया के लक्षण में कई दिनों तक रुक-रुक कर बुखार आना, शरीर में दर्द, हाथ व पैरों में सूजन के साथ पुरुषों के अंडकोष महिलाओं के स्तन में सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं। फाइलेरिया जांच के लिए रात्रि में ही रक्त के नमूने लिए जाते हैं। जांच के बाद यदि उनमें लक्षण पाए जाएंगे तो उनका इलाज किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला के वीबीडी सलाहकार तनुस्मिता नामक, पिरामल फाउंडेशन के प्रेमजय उराँव, ग्राम प्रधान श्याम सुंदर महतो, वार्ड सदस्य इंदू महतो, लैब टेक्निशियन अखिलेश्वर महतो, एमपीडब्लू रमेश गोप, कन्हाई बारीक, स्वरूप चन्द्र प्रधान, चौतन्य मुर्मू, अनिल कुमार चौधरी, सहिया यमुना महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
June 14, 2026 11: 53 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
