कुचाई के विभिन्न पंचायतों में मना राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, हमारा पंचायत स्वच्छ, स्वस्थ, अभियान से शुरू होकर आत्मनिर्भर बुनियादी ढ़ाचा एवं सुशासित ग्राम पंचायत बनाने का संक्लप
Kuchai कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। पहले दिन हमारा पंचायत स्वच्छ, स्वस्थ, महिला एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत, द्वितीय दिन सुशासित ग्राम पंचायत की योजना एवं हिसाब हर घर के पास, तृतीय दिन हरा स्वच्छ, जल प्रचूर एवं जल सम्पन्न ग्राम पंचायत तथा चौथा दिन आत्मनिर्भर बुनियादी ढ़ाचा एवं सुशासित ग्राम पंचायत-सब हाथ जुडते जॉए, पंचायत को आगे बढ़ाते जॉए का संक्लप के साथ संर्पन हो गई। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम कुचाई मुख्यालय के अलवे अरूवां, मरागंहातु, बंदोलोहर, छोटासेगोई, रोलाहातु, बारूहातु, पोडाकाटा, गोमेयाहीह, रूगुडीह तथा तिलोपदा पंचायत सचिवालय में मनाया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालो के बीच प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुचाई मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने कहा कि आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत का मूल उद्देश्य ग्रामीण विकास के प्रयासों और जनता के बीच निरंतर संपर्क स्थापित करना है। अंततः ग्रामीण विकास से तात्पर्य ग्रामीण क्षेत्रो के स्वच्छता के साथ साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सभी स्तरों पर विकास है। इसके अलावा जिस मूलभूत संरचना की आवश्यकता सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में पड़ती है वह भी पंचायत ही है। क्षेत्र में विकास के लिए आधार की ही नहीं बल्कि सहायक तत्वों की भी व्यवस्था पंचायत के माध्यम से ही की जाती है। उन्होने कहा कि जो जरूरत के हिसाब से उस गांव के विकास की कार्ययोजना बनाने में भागीदार होते हैं। यदि हम विकास चाहते हैं तो हमें आत्मनिर्भर झारखंड से पहले आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत पर ध्यान देना होगा। क्योंकि बदलाव जब पंचायत स्तर से शुरू होंगे तभी पूरे राज्य का विकास संभव हो पायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया सरस्वती मिंस, मुखिया लूदरी हेंब्रम, मुखिया अनुराधा उरांव, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा सहित पंसस, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर व ग्रामीण आदि उपस्थित थें।
April 25, 2026 2: 47 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
