कुचाई में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित
कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है, कुष्ठ पर फैली भ्रांति को
दूर कर रोगमुक्त समाज की स्थापना करे-डा मुर्मू
kuchai राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कुचाई चिकित्सा प्रभारी डा सुजीत कुमार मुर्मू ने सभी सभी स्वास्थ कमियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई। डा मुर्मू ने कहा कि कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है। कुष्ठ पर फैली भ्रांति को दूर कर रोगमुक्त समाज की स्थापना करे। विकसित भारत अभियान के दौरान कुचाई को कुष्ठ रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की पहचान आसान है और यह पूरी तरह से इलाज योग्य है। प्रशासन कुष्ठ रोगियों की पहचान और उनके इलाज के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करेगा। कार्यक्रम में सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वे कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे। साथ ही कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करेंगे। यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई चिकित्सा प्रभारी डा सुजीत कुमार मुर्मू, ब्लोक कोडिनेटर आशीष मुर्मू, बिकास गोप, सीनी उगुरसाड़ी आदि स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 20 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
