कुचाई के सुदूरवती क्षेत्र जेनालोंग में सांसद ने किया स्कूल भवन का शिलान्यास, शिक्षा मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है-कालीचरण मुंडा
Kuchai खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा व कुचाई जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम ने शुक्रवार को कुचाई प्रखंड के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र स्थित जेनालोंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग व कक्ष कार्यालय एवं सिड़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उक्त योजना का निर्माण डीएमएफटी मद से किया जाएगा। मौके पर सांसद श्री मुंडा ने कहा कि विद्यालयों में भवनों की कमी को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले भवन निर्माण किया जाएगा। जिससे कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कक्षा की कमी ना हो और वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर पाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। इसीलिए शिक्षा मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके बाद सांसद कालीचरण मुंडा कुचाई के पोंडाकाटा एवं छोटाचाकड़ी गांव पहुंच कर प्रभु जगन्नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, मानसिंह मुंडा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, शंकर लोवादा, सुमित महतो, बनवारी लाल सोय, कुशल सामड, मुजाहिद खान, रावण सुम्बरूई आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 10: 15 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
