खूंटपानी के लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा का सदस्यता
अभियान का शुभारंभ, कम से कम एक लाख नए सदस्य बनाने
का लक्ष्य, झारखंड को नई दिशा देना उदेश्य- बिरसा सोय,
kutpani खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव से वृहद झारखण्ड मोर्चा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। वृहद झारखण्ड मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य अभय सिंह जामुदा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुभारंभ मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहते हुए कहा कि झारखण्ड को नई दिशा देने एवं वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए वृहद झारखण्ड मोर्चा का गठन किया गया है। अगले दिसंबर महीना तक में कम से कम एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। आज लोहरदा गांव से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह सदस्यता अभियान अब झारखण्ड के सभी जिलों में चलाई जाएगी। इस मोर्चा में सभी समुदाय के लोगों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा। हम जाति और धर्म से ऊपर उठ कर झारखंडियों के हित में काम करेंगे जल जंगल जमीन बचाने के लिए आन्दोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए समाज के बुद्धिजीवियों का हम सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में पूंजीवाद हावी है। हम पूंजीवाद के खिलाफ हैं और हमेशा खिलाफ रहेंगे। क्योंकि पूंजीवाद शोषक वर्ग के लोग होते हैं जो माध्यम एवं कमजोर वर्ग के लोगों का शोषक होते हैं। श्री सोय ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य बनने के 24 साल के बाद राज्य में विस्थापन नीति नियोजन नीति और स्थानीय नीति नहीं बनाई गई। जिससे झारखंडियों को अपना हक और अधिकार से हाथ धोना पड़ रहा है। इसके लिए हम जल्द ही राज्य के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। ताकि झारखंडियों को उनका अपना हक और अधिकार मिल सके। जबकि केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि सदस्यता अभियान अब झारखण्ड के सभी जिलों में चलाई जाएगी इसके लिए मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की समीक्षा प्रत्येक 15 दिनों में की जाएगी। वृहद झारखण्ड मोर्चा का केन्द्रीय कमिटी और जिला कमिटी का विस्तार करने का कार्य तेजी से चल रही है। इसे अगले कुछ ही दिनों में घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सारंगधर हेंब्रम ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा आने वाले दिनों में झारखंडियों के लिए नई ताकत बनकर उभरेगी। इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं और राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंडों में कमिटी का गठन करेंगे और समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले लोगों को जिम्मेदारी देने का कार्य करेंगे। ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को उनका पूरा हक और अधिकार दिलाने में हम कामयाबी हासिल कर सकें। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में गुनाराम जामुदा, सारंगधर हेंब्रम, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, गोंड़ो पूरती, तुराम सिंह जामुदा, चांबरा जामुदा, नारायण जामुदा, रामसिंह जामुदा, रामसिंह जरिका, पाण्डु संवैया, रोशन जामुदा, जोहान संवैया, बुधन सिंह संवैया, कुजरी जामुदा, चांबरा जामुदा, बोरजो लोहार, सालू जामुदा, दीपक बारला आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
