कुचाई में होने वाले मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप और आदिम
जनजाति गांवों में विशेष ग्रामसभा की तैयारी पर बैठक, ग्रामीणो को
कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना उदेश्य-बीडीओ
Kharsawan कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी 22 दिसबंर को आयोजित होने वाले मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप और आगामी 27 दिसंबर को कुचाई के रुगुडीह पंचायत के आदि जनजाति बहुल गांव बिरगामडीह एवं आगामी 31 दिसंबर को अरुवां पंचायत के आदि जनजाति बहुल गांव जोडासारजम्म में आयोजित होने वाले विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचाने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभूकों में परिसंपत्तियों का वितरण करने का निर्देश दिया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि आदिम जनजातियों के बिकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्हे विशेष ग्राम सभा के माध्यम से स्टॉल लगाकर आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों में कम्बल, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्वा पेशन योजना, विकलांग पेशन योजना, आधार कार्ड, अबुआ आवास योजना सहित आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सरकार के सभी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जायेगी। इसके अलावे सरकार ने आदिम जनजाति परिवार को आदिम जनजाति डाकिया खाद्यान्न योजना से जोडा गया है। छूटे बिरहोर परिवारों को भी जोडकर यइस योजना का लाभ देने की तैयारी है। इस मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप और विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ सुशील कुमार, बीसीओ विमल लकड़ा, सहायक अभियता गणेश कुमार महतो, कोडिनेटर पंकज कुमार, बीना बाकिरा, कंनिया अभियता सुमित कवि, बीटीएम राजेश कुमार सहित कृषी, शिक्षा, कन्याण विभाग, बैक प्रबंधक, विधुत विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 56 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
