खूंटपानी के लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक,
वृहद झारखंड मोर्चा का उद्देश्य झारखंड के वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करना-बिरसा सोय
kutpani खूंटपानी प्रखंड के जहरीदा झरना लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक बैठक केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सावन बारला की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में चूड़ी पुरती को केन्द्रीय संगठन सचिव सारंगधर हेंब्रम को केन्द्रीय सचिव एवं अभय सिंह जामुदा को केन्द्रीय कमिटी का कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसहमति मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड के वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करना। वृहद झारखण्ड मोर्चा की मजबूती झारखण्ड के सभी जिलों में की जाएगी इसके लिए हम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में बैठक कर रहे हैं और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कोल्हान की धरती से झारखण्ड को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। आज सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर चल रही है बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है। जिससे आम जनता परेशान हैं हम भ्रष्ट तंत्र को सुधारने के लिए आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। ताकि उन्हें हकीकतों को पहचान सकें समझ सकें और अपना काम खुद करा सकें। जबकि केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखंड में पिछले 24 साल में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को दुरुस्त नहीं किया गया। जिसका बुरा असर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सोना झारखंड का पढ़े लिखे युवक युवती आज दूसरे राज्यों में वर्तन धोने और ईंट भट्ठा में काम करके अपना जीविका चला रहे हैं और झारखंडी नेता मंत्री बड़े बड़े बातें कर रहे हैं। हमें ऐसा झारखंड नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंडियों का जब तक ढांचागत विकास नहीं होगा तब तक वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए ही हम सभी ने हमारे केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के नेतृत्व में झारखंड को नई दिशा देने के लिए गांव गांव जा कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ताकि लोग अपना अधिकार पाने के लिए खुद ही लड़ सकें। बैठक का संचालन केन्द्रीय सलाहकार सदस्य गुनाराम जामुदा ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से गुनाराम जामुदा, भरत सिंह गागराई, चूड़ी पुरती, सारंगधर हेंब्रम, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, बागुन सिंह जामुदा, रायसिंह जामुदा, जेवियर जामुदा, रमेश जामुदा, देवेन्द्र संवैया, भीम सिंह संवैया, कुंवर सिंह जामुदा, गुलशन पुरती, बादल जामुदा, भूषण जामुदा, गोपी जामुदा, बिरसिंह जामुदा, जानकी संवैया, जोबना संवैया, कदमवती जामुदा, विनती संवैया, मौटिया जामुदा, चौकरो पुरती, राम जामुदा, सनी दोंगा, रामसिंह बारला, सालुराम जामुदा, बुढ़न सिंह जामुदा, आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 31 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
