खरसावां में आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति
की बैठक, बुरू माघे पूजा-अर्चना के साथ खरसावां में शुरू होगा
डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा,
Kharsawan
खरसावां के आकर्षिणी मंदिर परिसर में आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की एक बैठक पुजारी नारायण सरदार की अध्यक्षता में की गई। माता आकर्षिणी मंदिर में बुरू माघे पूजा-अर्चना के साथ खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा शुरू होगा। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां के आस्था व विश्वास के प्रतिक जय मॉ आकर्षिणी मंदिर में आगामी 13 जनवरी को बुरू माघे के साथ पूजा अर्चना शुरू होगा। वही आगामी 14 जनवरी को मकर संक्राति की पूजा अर्चना होगा। जबकि खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा आगामी 15 जनवरी-2025 से शुरू होगा। आकर्षणी मंदिर में पूजा-अर्चना औरं मेला संचालन से सबंधित लिखित सूचना प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियो को देने, समस्त राजनेता, समाजसेवी एवं गण्यमान्य व्यक्तियो देने, पूजा एवं मेला परिसर की साफ सफाई करने, पूजा स्थल व मेला परिसर में लाईट, नल एवं ताला-चाभी की व्यवस्था करने, पूजा के दौरान बलि चढाने के लिए ससमय पहुचने, रंग-रोगन करने के साथ साथ आगामी बैठक में दुकानदारो से चंदा लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके लिए आगामी बैठक 5 जनवरी को रखने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मुखिया सबिता मुंडारी, शिव शंकर हेम्ब्रम, मोहन लाल हेम्ब्रम, दिनेश सरदार, लखन सिंह, हरिशंकर नायक, रामजी प्रसाद सिंहदेव, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, लखन लाल महतो, गोविंद सरदार, राकेश महतो, अगस्ती सरदार, प्रवीन सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 6: 20 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
