खरसावां में गणतंत्र दिवस को लेकर हुई बैठक
झण्डोत्तोलन हेतु समय सारणी निर्धारित, गणतंत्र दिवस पर होगा
”एक शाम शहीदो के नाम” रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर एक बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में खरसावां के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झण्डोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित किया गया। प्रखंड कार्यालय में सुबह 8.30 बजे, छऊ नृत्य कला केन्द्र में 8.50 बजे, अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां में 9 बजे, प्रखंड संसाधन केन्द्र खरसावां में 9.10 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी का कार्यालय में 9.20 बजे, पंचायत भवन खरसावां 9.30 बजे, आदर्श मध्य विधालय में 9.40 बजे, खरसावां थाना में 9.50 बजे, राजकीय कन्या मध्य विधालय खरसावां में 10.05 बजे, प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में 10.10 बजे, प्लास टू उच्च विद्यालय खरसावां में 10.25 बजे, जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के कार्यालय में 10.30 बजे, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावां में 10.45 बजे तथा खादी पार्क आमदा में 11.10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाऐंगे। इसके अलावे खरसावां छऊ नृत्य कला केन्द्र में आगामी 26 जनवरी को 11.30 बजे बजे से प्रखंड प्रशासन खरसावां एवं मानवाधिकार सहायता संघ झारखंड के द्वारा इसके गणतंत्र दिवस पर प्लास टू उच्च विद्यालय खरसावां में ”एक शाम शहीदो के नाम” रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देश भक्ती पर आधारित सास्कृतिक कार्यक्रम में खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कुल, ब्लू बेल्स स्कूल खरसावां, कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय खरसावा, राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र के खरसावां शाखा, राजकीय कन्या मध्य विधालय खरसावां, आदर्श मध्य विधालय खरसावा,ं मिशन ऑफ इलोयन आमदा सहित कई जाने माने के कलाकारों के द्वारा देश भक्ती पर आधारित रंगा रंगा सास्कृतिक नृत्य की भव्य प्रस्तुती करेगे। इसकी तैयारी में कलाकार जुटे हुए है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख नागी जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, उमा कुमारी, गोवधन राउत, माजिद खान, पंकज कुमार महतो, नेपाल महतो, अनुप सिंहदेव, जमाल अंसारी आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 11 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
