कुचाई में अफ़ीम की अवैध खेती की
रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु बैठक, प्रखंड को अफीम मुक्त बनाने का संकल्प,अफीम की खेती के खिलाफ ड्रोन और सैटेलाइट की ली जा रही मदद-एसडीओ
Kuchai कुचाई थाना परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु स्थानीय मुखिया, मौजा मुंडा, टोला मुंडां मुंडा-मानकियों की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से कुचाई प्रखंड को अफीम की अवैध खेती से मुक्त करने का संकल्प लिया।मौके पर श्री महतो ने कहा कि बताया कि कुचाई में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अफीम की अवैध खेती में जो भी लोग शामिल हैं। उनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुचाई में अफीम की खेती के खिलाफ ड्रोन और सैटेलाइट की मदद ली जा रही है। ड्रोन के माध्यम से अफीम की खेती की तलाश जारी है। जबकि श्री सवैया ने कहा कि अफीम की खेती व धंधा करने वाले समाज के लिए घातक हैं। अफीम की खेती करने वाले समाज को पीछे ठेलने का काम कर रहे हैं। इस धंधे में शामिल लोग कभी बख्शे नहीं जाएगे। इसकी खेती को बढ़ावा देने वाले लोग भी जेल जाएंगे। उन्होने कहा कि अफीम की खेती करने वालों पर 10 वर्ष की सजा और एक लाख का जुर्माना तथा कारोबार करने या आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों पर 20 वर्ष की सजा और दो लाख का जुर्माने का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति यह कार्य को अगर करता है तो उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त समाज बनाएं और कानून के हाथ को मजबूत करें। इस बैठक में एसडीओ सदानंद महतो, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा सहित स्थानीय मुखिया, मौजा मुंडा, टोला मुंडां मुंडा-मानकी आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 18 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
