खरसावां में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम
और विनष्टीकरण हेतु बैठक, दिलाई शपथ, अफीम की खेती
और धंधा करना समाज के लिए घातक हैं-एसडीओ,
kharsawan खरसावां थाना परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो व सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस दौरान स्थानीय भाषाओं में लोगों को अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि खरसावां प्रखंड में अभी तक 46 एकड जमीन पर लगया गये अफ़ीम की अवैध खेती को नष्ट किया जा चुका है। साथ ही अफ़ीम की अवैध खेती को नष्ट करने का अभियान जारी है। मौके पर श्री महतो ने कहा कि अफीम की खेती व धंधा करने वाले समाज के लिए घातक हैं। अफीम की खेती करने वाले समाज को पीछे ठेलने का काम कर रहे हैं। इस धंधे में शामिल लोग कभी बख्शे नहीं जाएगे। इसकी खेती को बढ़ावा देने वाले लोग भी जेल जाएंगे। एसडीपीओ श्री सवैया ने कहा कि अफीम की खेती करने वालों पर 10 वर्ष की सजा और एक लाख का जुर्माना तथा कारोबार करने या आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों पर 20 वर्ष की सजा और दो लाख का जुर्माने का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति यह कार्य को अगर करता है तो उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त समाज बनाएं और कानून के हाथ को मजबूत करें। वही स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोगों ने अपने गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्रो में लगे अफ़ीम की खेती को स्वयं नष्ट करने का फैसला लिया एवं भविष्य में अफ़ीम के खेती नहीं करने का निर्णय लिया तथा सभी उपस्थित लोगों ने इस आशय की शपथ ली। इस बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ सदानंद महतो, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कैप्टन सिंकु, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा, एसएसबी-26 बटालियन रायजामा के पदाधिकारी मिस्टर जॉनसन सहित स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 22 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
