कुचाई के दलभंगा में अफ़ीम की अवैध खेती की
रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु बैठक, नशा एवं मादक पदार्थ
मुक्त समाज बनाएं और कानून को मजबूत करें-एसडीपीओ
kuchai कुचाई के दलभंगा ओपी परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु 40 गांव और 150 टोला के स्थानीय मुखिया, मौजा मुंडा, टोला मुंडां मुंडा-मानकियों की की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैया के साथ साथ कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन एवं दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा के द्वारा क्षेत्रीय भाषा मुंडारी, हो एवं संथाली भाषा में उपस्थित लोगों को अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर श्री सवैया ने कहा कि अफीम की खेती व धंधा करने वाले समाज के लिए घातक हैं। अफीम की खेती करने वाले समाज को पीछे ठेलने का काम कर रहे हैं। इस धंधे में शामिल लोग कभी बख्शे नहीं जाएगे। इसकी खेती को बढ़ावा देने वाले लोग भी जेल जाएंगे। उन्होने कहा कि अफीम की खेती करने वालों पर 10 वर्ष की सजा और एक लाख का जुर्माना तथा कारोबार करने या आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों पर 20 वर्ष की सजा और दो लाख का जुर्माने का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति यह कार्य को अगर करता है तो उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त समाज बनाएं और कानून के हाथ को मजबूत करें। इस दौरान रोलाहातु मुखिया सत्री सांगा, गोमेयाडीह के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, बारूहातू के मुखिया रेखा मुनि उरांव, रुगुडीह के पूर्व मुखिया लखीराम मुंडा, बारूहातू के पूर्व मुखिया एवं 40 मौजा बकास्त मुंडारी खुटकट्टी के अध्यक्ष मानसिंह मुंडा, पूर्व जिप एमलिन नाग, बारूहातू मौजा मुंडा विजय सिंह मुंडा, रुगुड़ीह मौजा मुंडा बैकुंठ सिंह मुंडा, दलभंगा मौजा मुंडा विमल कुमार मुंडा, जोजोहतु मौजा, सोसोकडा, बीजार, धूनाडीह, बंधडीह, पडेया,देसवा पहाड़, मुटुगोडा, कदेरंगो, कोरवाडीह, हटनाबेड, मेरोम जंगा, कुदाडीह, बाडू, जेनालोंग बड़ेडीह, इचाडीह, सेलाईडीह, अतरा, सियाडीह, तरंबा, गिलुआ, पुनिसिर, रोलाहाटू, कोर्रा, डांगिल, कोमय जोमब्रो, सिकरंबा, कसाराउली आदि ने अफ़ीम की खेती को स्वयं नष्ट करने का फैसला लिया एवं भविष्य में अफ़ीम के खेती नहीं करने का निर्णय लिया।
April 24, 2026 2: 17 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
