खरसावां में विधि विधान से पूजी गई मां दामादिरी,
मादर की थाप पर थिरके विधायक और समाज के लोग
हमारी संस्कृति है, उसको बनाए रखना है-गागराई
kharsawan खरसावां में मां दामादिरी देवी पूजा-अर्चना विधि विधान के तहत की गई। दामादिरी देवी के दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी। दामादिरी मेले मे भक्तों ने मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुचें और मां के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशियाली की कामना की। इस दौरान दामादिरी मेला में हो समाज दोष्तुर आंकडा के द्वारा आयोजित मांगे कार्यक्रम में शामिल होकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाज के लोगों ने मांदर की थाप नी थिरके और माघे नृत्य कर अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा करने का संक्लप लिया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हमारी संस्कृति है, उसको बनाए रखना है। भारत के विभिन्नताओ का देश है। हर जगह आदमी खुशी मनाने के लिए अपने जीवत को समाज बनाए रखता है। मुझे खुशी है कि देश की संस्कृति विरासत को दुनिया के सामने हम लेकर जा रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रचलित और ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़ी हुई मकर संक्रांति का त्योहार है। मकर संक्रांति के माध्यम से नई उमंगों के साथ पतझड़ में प्रवेश करते हैं। पुराने जमाने के लोग त्योहारों के माध्यम से अपनी खोज को संस्कार में बदलने का काम किया है। यह त्योहार आपस में खुशी और प्यार बांटने का त्यौहार है। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिह सोय, समाजसेवी बासती गागराई, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, अर्जुन गोप, भवेश मिश्रा, अनुप सिंहदेव, अरूण जामुदा, बबलु हेम्ब्रम, सुशील षांड़गी, सुमंत महांती, आदि उपस्थित थे।
खेलकूद प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खरसावां के दामादिरी मैदान में जय मां दामादिरी स्पोर्टस के द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद के बालक वर्ग के 100 मीटर रेस, बालिका स्पोन रेस, निडिल रेस, लॉग जाम्प में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
July 23, 2026 10: 40 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
