कुचाई कस्तूरबां में चला विधिक जागरूकता कार्यक्रम,
बाल श्रम, बाल विवाह एवं नशे के दुष्परिणामों कराया अवगत,
बाल मजदूरी और बाल विवाह अपराध है-मुकेश
Kuchai कुचाई प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को बाल श्रम, बाल विवाह एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहु ने कहा कि बाल मजदूरी और बाल विवाह अपराध है। बाल मजदूरी इंसानियत के लिये अपराध है जो समाज के लिये श्राप बनता जा रहा है तथा जो देश के वृद्धि और विकास में बाधक के रुप में बड़ा मुद्दा है। उन्होने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 को एक नवम्बर 2007 से लागू किया गया। इसमें बाल विवाह करना या करवाना संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है। वही नशा व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है। देश के लाखो लोग नशे के शिकार होकर अपने जीवन को नष्ट कर रहे है। इसलिए हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही झालसा द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बचपन बचाओ आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू एवं विद्यालय की वार्डन किरण करुणा टोपनो उपस्थित थी।
September 6, 2026 6: 06 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
