कुचाई पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ
बड़ी कार्रवाई, कुचाई के तरम्बा में छापामारी कर 5‐78 लाख
से अधिक का 22 बोरा डोडा किया जब्त, एक गिरफ्तार,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुचाई के दलभंगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा में एक घर पर छापामारी कर 5‐78 लाख से अधिक कीमत का 22 बोरा डोडा बरामद किया है। दरअसल ये डोडा तस्करी करने के लिए घर पर छिपा कर रखा गया था। इस मामले में कुचाई पुलिस ने तरम्बा निवासी प्रधान मुण्डा, पिता-सोहराय मुण्डा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुचाई थाना परिसर में बरामद हुए डोडा के बारे में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया एवं इस्पेक्टर शम्भु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध अभियान के तहत अवैध अफीम व पोस्ता का खेती करने वालों के विरुद्ध छापामारी एवं अफीम-पोस्ता पौधा का विनष्टीकरण अभियान चलाया जा रहा था। वही पुलिस मादक द्रव्य पदार्थ संबंधी कारोबारियों से निपटने के लिए लगातार छापेमारी की जाती रही है। श्री सवैया ने कहा कि विगत 5 मार्च को वरीय पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि कुचाई के दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तरम्बा में प्रधान मुंडा के घर में काफी मात्रा में पिछले वर्ष का डोडा रखा हुआ है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के द्वारा ग्राम तारम्बा में प्राथ०अभि० प्रधान मुंडा के घर पर विधिवत तालाशी लिया गया। तलाशी लेने के क्रम में प्रधान मुंडा के घर में रखा हुआ 22 बोरा डोडा जिसका कुल वजन 578‐090 किलोग्राम है। जिससे जप्त किया गया एवं प्राथ०अभि० प्रधान मुंडा, पिता-सोहराय मुंडा को गिरफ्तार किया गया। बरामद डोडा की अनुमानित मूल्य 5‐78 लाख रूपये से अधिक है। पुलिस द्वारा नसीले पदार्थों की इतनी बड़ी खेप का पकड़े जाना पुलिस की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस के छापामारी दल में मुख्य रूप एसडीपीओ समीर सवैया, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुण्डा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा, मनोज कुमार शर्मा, कुचाई व दलभंगा सशस्त्र बल शामिल थे।
September 6, 2026 4: 31 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
