खूंटपानी-बच्चमहातु मुख्य सड़क अत्यंत जर्जर,
दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण, सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे,
लोगों के लिए पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल,
khutpani खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय को बच्चमहातु गांव से जोडने वाला मुख्य सड़क की स्थिति अत्यत जर्जर है। वर्ष पूर्व बनी इस सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए आवाज उठाई, लेकिन विभाग द्वारा अनसुना किया जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। खूंटपानी के बच्चमहातु गांव के बीच से महज पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इस सड़क मार्ग पर बरसात में इन गड्डों में पानी भर जाता है, जिससे सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणोें, स्कूली बच्चों और मरीजों को होती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खूंटपानी के बच्चमहातु, बासाकुटी, पुततकुटी, बडालगिया से होते हुए खूंटपानी मार्ग लगभग 15 वर्षो पहले बना था। इसके बाद से आज तक सड़क की मरम्मति नही किया गया है। खूंटपानी-बच्चमहातु जर्जर सड़क से प्रतिदिन खूंटपानी प्रखंड के दोपाई, छोटालगिया, गम्हारिया, पुरूनिया, राजाबासा, अचुडी, बच्चमहातु, बासाकुटी, पुततकुटी, बडालगिया सहित दर्जनों गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपनी साइकिल, बाइक से आवाजाही कर खूंटपानी प्रखंड होते हुए जिला मुख्यालय चाईबासा कार्य एवं रोजगार की तलाश में जाते हैं। ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनभर गाड़ी चलती है। हमेशा वाहन चालक जर्जर सड़क का रोना रोते हैं। इस जर्जर सड़क में दोपहिया चार पहिया तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही किसी प्रकार की बीमारी एवं गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए दिक्कतें ही दिक्कतें हो रही हैं। यह सडक चलने लायक भी नही बचा है। झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से जर्जर सड़क के निर्माण की मांग रखी है।
September 6, 2026 4: 07 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
