कोल्हान में सबसे अधिक प्रचलित खरसावां शैली
छऊ नृत्य की मान्यता न केंद्र सरकार देती है ना राज्य सरकार,
खरसावां शैली छऊ नृत्य की पहचान कब मिलेगी ?
kolhan झारखंड में छऊ की मुख्यतः तीन शैलियां प्रचलित हैं। सरायकेला मानभूम एवं खरसावां शैली। सरायकेला एवं मानभूम शैली छऊ की तो मान्यता है। परंतु सम्पूर्ण कोल्हान में सबसे अधिक प्रचलित खरसावां शैली छऊ नृत्य की मान्यता न केंद्र सरकार देती है ना राज्य सरकार। सरकार से खरसावां शैली के कलाकार पुछ रहे है कब मिलेगी खरसावां शैली छऊ नृत्य को अपनी पहचान ?। छऊ कलाकारों ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र में प्रचलित इस नृत्य शैली को अभी तक पहचान न मिलना हम सभी कलाकारों के लिए दुखद है। कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र में सबसे अधिक प्रचलित खरसावां छऊ शैली लुप्त होने के कगार पर है। कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र में पांच सौ से अधिक खरसावां छऊ शैली के नृत्य मडली अपनी कला के संरक्षण को लेकर सघर्षमय है। कलाकारों का मानना है कि हमारी कला, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान है। इसकी रक्षा और संरक्षण हमारी कर्तव्य है। हमारी छऊ संस्कृति के विकास के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। सबको अपनी सहभागिता से इसको संजोए रखना है।
कलाकारो की मुख्य मांग
विभिन्न शैलियों की छऊ कलाकारों ने सरायकेला खरसावां जिले में बंद पड़े तीनों कला केंद्रों को पूर्व व्यवस्था के तहत पुन शुरू करने, कोल्हन यूनिवर्सिटी के सिलेबस में खरसावां शैली छऊ की पढ़ाई शुरू करने, खरसावां शैली छऊ का सिलेबस तैयार करने एवं इस शैली को पूर्ण मान्यता देने के लिए कदम उठाने की मांग रखी। खरसावां छऊ की पहचान स्थापित करने, खरसावां शैली छऊ को लिपिंबद्व करने के लिए एक टीम का गठन करने, खरसावां शैली छऊ से संबंधित पुस्तक का प्रकाशन करने आदि मांग की गई।
April 24, 2026 2: 54 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
