खरसावां पंचायत समिति सदस्य के पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटे खरसावां पुलिस,
Kharsawan खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत बजारसाई क्षेत्र में रहने वाले सह खरसावां पंचायत समिति के सदस्य जोली मिश्रा के पति प्रताप कुमार मिश्रा (46) ने पंखा पर चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात की है। घटना की जानकारी परिवार में उसके पत्नी और पुत्र को जानकारी सुबह उस समय हुई जब प्रताप कुमार मिश्रा का कमरा भीतर से बंद था। काफी चिल्लाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो प्रताप कुमार मिश्रा पंखे से झूल रहा था। आनन फानन में पत्नी, पुत्र और परिजनो ने तुरंत चादर खोलकर उन्हें बेड पर लिटाया। तब तक उनकी मौत हो चुका था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खरसावां पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की है। पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार वालों ने बताया कि बीती रात मृतक प्रताप कुमार मिश्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गये थे। सुबह देर तक कमरा नहीं खुला था। मृतक की पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं। खरसावां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौप दी।
July 23, 2026 3: 14 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
