खरसावां मॉडल स्कूल के नये कीर्तिमान रचने
वाले के इंटर साइंस के शत-प्रतिशत रिजल्ट, 81.2 प्रतिशत
अंक प्राप्त कर यशस्वी प्रियगुणा बनी स्कूल टॉपर,
kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित एकमात्र अंग्रेजी माध्यम का सरकारी विद्यालय मॉडल स्कूल खरसावां के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक सिद्ध हुई है। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित परिणाम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी उत्साह एवं गर्व से परिपूर्ण हैं। स्कूल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में यशस्वी प्रियगुणा ने 406 अंक (81.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर गुनगुन पति और चांदनी मोहंती रहे जिन्हें 348 अंक (69.6 प्रतिशत) प्राप्त हुए। केदार कुमार साहू ने 340 अंक (68 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में चौथे स्थान पर इकरा रहमान 327 अंक (65.4 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर अनुष्का मोहंती 326 अंक (65.2 प्रतिशत), छठवें स्थान पर महावीर साहू 324 अंक (64.8 प्रतिशत), सातवें स्थान पर भवेश महतो 321 अंक (64.2 प्रतिशत), आठवें स्थान पर स्नेहा सिंह को 320 अंक (64 प्रतिशत), नौवें स्थान पर स्वास्तिक सुजय 313अंक (62.6 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर रेनुका महतो 301 अंक (60.2 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
शिक्षक पिता के ही सरकारी स्कूल में पढ़ी बेटी बनी टॉपर
खरसावां मॉडल स्कूल की छात्रा यशस्वी प्रियगुणा इंटर साइंस में 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर में प्रथम स्थान लाकर स्कूल के साथ साथ अपने प्रखंड का नाम रोशन किया है। यशस्वी ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों ही सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं। छोटी बहन क्रिशिका प्रियगुणा अपनी माताजी प्रियंका महन्ता की सरकारी स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांडिल से नियमित पढ़ाई कर रही है और मैं अपने पिताजी जीडी महन्त के प्रतिनियोजित स्कूल से इंटरमीडिएट साइंस की पढ़ाई आज पूरी की हूं। आगे यशस्वी नीट की परीक्षा पास कर डॉक्टर बनना चाहती है तथा इस क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की निःशुल्क सेवा देना चाहती है। उसने कहा कि उनकी पढ़ाई में उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का अहम योगदान रहा है, जिस कारण वह आज अच्छी तरह पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंच पाई है। वर्तमान में यशस्वी रांची में रहकर आगे एक सफल डॉक्टर बनने की सपना लेकर नीट की तैयारी कर रही है।
केवल तीन शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाता है कक्षा
6 से 12 तक सभी संकायों के प्रत्येक विषयों की पढ़ाई
खरसावां मॉडल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद कक्षा 6 से 12 तक सभी संकायों के प्रत्येक विषयों के लिए केवल तीन शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाता है। ऐसे में इस प्रकार की उत्कृष्ट परिणाम हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि इस परिणाम के पीछे शिक्षक जीडी महन्त एवं शिक्षिका शशिवाला बागे का अथक परिश्रम और मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। साथ ही विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों का स्कूल के प्रति विश्वास और सहयोग भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। हमारे स्कूल में एक भी साइंस और कॉमर्स के शिक्षक नहीं है। यह एक विडंबना कहे या दुर्भाग्य या विभागीय लापरवाही, बावजूद इसके सिर्फ मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों ने अपने मेहनत और लगन के इस प्रकार की उत्कृष्ट रिजल्ट प्राप्त करना, सभी विद्यार्थी काबिले तारीफ के लायक हैं। स्कूल परिवार के सभी शिक्षकों जीडी महन्त, शशिबाला बागे, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, प्रियतम सिंह, चंदन महतो, पुष्पा महतो, सुनीता देवी आदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सभी ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
July 23, 2026 1: 42 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
