खरसावां विधायक ने बीटापुर मे चार करोड़ की लागत से दो सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,
Kharsawan खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई ने लगभग चार करोड़ की लागत से बीटापुर पंचायत में बनने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.95 किमी लंबी बांग्लाटोला (सिलपिंगदा) से हेंसलपीढी होते हुए डेमकागोडा मैदान तक तथा 1.85 किमी लंबी परगनाथडीह से बीटापुर, कल्याणडीह होते हुए सिलडूंगरी तक सड़क बनेगी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सड़कों के बनाने से गांवों का विकास होगा। विधायक ने विभागीय अभियंताओं को सड़कों का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सरकारी मजदूरी दर के अनुसार राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। क्षेत्र के अन्य जर्जर सड़कों का भी एक एक करके जीर्णोद्धार किया जायेगा। जनता से किए वायदों को एक एक कर पूरा किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए रैयती जमीन दान करने वाले लोगों के प्रति भी आभार जताया। सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू ने सड़क निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से जिप कालीचरण बानरा, लालु माझी, रानी हेम्ब्रम, अरूण जामुदा, मोहन महतो, खिरोद प्रमाणिक, नंदी प्रधान, ललन तिवारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
June 14, 2026 11: 46 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
