खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय ने नया कीर्तिमान रच
दिया, स्कूल की छात्रा उषा महतो ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी
जिला टॉपर, आर्मी में जाकर करना चाहती है देश की सेवा
kharsawan खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय की छात्रा उषा महतो ने इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। वह आर्मी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देती हैं। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र काशीडीह के निवासी मागीलाल महतो की बेटी उषा महतो ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर के साथ साथ सरायकेला खरसावां जिला टॉपर का गौरव हासिल किया है। उसकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी उत्साह एवं गर्व से परिपूर्ण हैं। खरसावां राजकीय $2 उच्च विद्यालय के इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में उषा महतो ने 450 अंक (90 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला और स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर अखोई सरदार रहे जिन्हें 398 अंक (79‐6 प्रतिशत) प्राप्त हुए, उषा कुमारी महतो ने 392 अंक (78.4 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में चौथे स्थान पर अंजली सोय 382 अंक (76.4 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर मदाकिनी नापित 380 अंक (76 प्रतिशत), छठवें स्थान पर बाबली मंडल 377 अंक (75.4 प्रतिशत), सातवें स्थान पर किरण मंडल 370 अंक (74 प्रतिशत), आठवें स्थान पर सावित्री दिग्गी और रूपा मंडल ने 369 अंक (73‐8 प्रतिशत), नौवें स्थान पर पूजा महतो 368 अंक (73‐6 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर अंजली लोहार 367 अंक (73‐4 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय के 368 विद्यार्थियों इंटरमीडिएट परीक्षा दिया था। जिसमें से 120 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 211 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 27 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्कूल का नाम रौशन किया।
September 6, 2026 4: 16 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
