खरसावां मेें जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा
संपन्न, 40 कराटेकार प्रशिक्षणार्थी ने लिया भाग, बीस कराटेकारों
को रेड, तीन को ऑर्रिज और एक को मिला येलो बेल्ट,
kharsawan खरसावां के आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र भवन में रविवार को जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया जिला सरायकेला खरसावां के तत्वाधान मे एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट करते ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें करीब 40 कराटेकारों ने भाग लिया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते की परीक्षा साथ साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई। जिसमें 20 कराटेकारों को बेल्ट रेड, तीन को ऑर्रिज बेल्ट और एक कराटेकार को येलो बेल्ट मिला। ग्रेडिंग परीक्षा में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6 वां डॉन जापान के द्वारा संचालित की गई। परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई मानसिंह बानरा, ब्लैक बेल्ट 3 वां डॉन सेंपाई अंशु विश्वाकर्मा, ब्लैक बेल्ट प्रथम डॉन सेंपाई बीना मुंडा एवं पार्वती लोवादा ने सहयोग प्रदान किया। मौके पर कराटे प्रशिक्षक श्री सिंह ने कहा कि कराटे शब्द का अर्थ है खाली हाथ बिना किसी हथियार के दूसरे से बचाव करना यह एक अति प्राचीन तरीका है। उन्होंने बताया कि कराटे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने का ही अच्छा उपाय नहीं है बल्कि इसमें हाथ, पैर तथा शरीर के विभिन्न अंगों का फुर्ती से प्रयोग किया जाता है। कराटे सीखने वाले व्यक्ति में शारीरिक संतुलन और आत्म विश्वास पैदा हो जाता है। इससे मनुष्य में मानसिक, अध्यात्मिक और नैतिक अनुशासन की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने बताया कराटे बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी सीख सकते हैं। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी कराटे की कला सीख सकता है। कराटे आत्मरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। इस दौरान जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड खरसावां ब्रांच के अध्यक्ष महादेव मिंज, उपाध्यक्ष बुधन लाल सोए सचिव बाबूराम सोय, सह सचिव राम सिंह कुंटिया, कोषाध्यक्ष बंदु बांकि, महेन्द्र बुडिउली, दीत नरायण बांकिया आदि उपस्थित थे।
कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में इन्हे मिला सफलता
जूनियर कलर बेल्ट करते ग्रेडिंग परीक्षा में उत्तीर्ण बेल्ट रेड परीक्षार्थियों में मंजू लोहार, प्रिया हाईबुरू, जवानी मुंडा, राधिका कुमारी, सुष्मिता कुमारी, कलावती तांती, राजू सिंह मुंडा, सूरज सरदार, विमल सिंह मुंडा, लखन मुर्मू, सचिन मुंडा, सुखराम माझी, अरविन गागराई, दामोदर सरदार, रोंगेया हांसदा, रिमिल हांसदा, अशोक महतो, महावीर बेसरा, विवेक बंदिया सूरज बोयपाई, ऑर्रिज बेल्ट बिनिशा हेंब्रोम, पुष्पा सरदार, नंदी मुंडा एवं प्रतिमा कुमारी को येलो बेल्ट मिला।
July 23, 2026 3: 31 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
