कुचाई के जोजोहातु गांव 16 प्रहर अखंड हरि संकिर्त्तन
से संकिर्त्तनमय रहा, श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड, राधा कृष्णा की
पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्वि की कामना
kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोजोहातु गांव में कलश स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली पूजा समिति बंगला टोला जोजोहातु के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर 16 प्रहर अखण्ड हरिबोल राधा गोविंद नाम महायज्ञ संर्पन्न्ा होगी। हरिबोल संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं 7 अप्रेल से गंधाधिवास पर कलश स्थापना के साथ शुरू हो गई। वही 8 अप्रेल को कलश स्थापना के साथ राधा गोविन्द हरिबोल संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ। जबकि आज कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। राधा गोविन्द हरिबोल संकीर्तन में जोजोहातु, दलभंगा, बारूहातु, पोड़ाकाटा, सुरसी, रूगुडीह, गोमियाडीह, सोसोकाड़ा, विजार सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही गांव के सुख शांति व समृद्वि की कामना की गई। इस दौरान जोजोहातु गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में माँ शीतला महिला सम्प्रदाय केन्दमुंडी लखिन्द्र पाल, बालिका सम्प्रदाय बड़ा कुनाबेड़ा गणेश नायक, महिला सम्प्रदाय बड़काटांड घनश्याम दास, महिला सम्प्रदाय अरवां कार्तिक दास गोस्वामी, महालिपोरुप बाबाजी संकीर्तन पार्टी सरगीडीह से संकीर्तन मंडली के कलाकार भाग ले रहे है। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य से कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी, जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, मुख्य आयोजक मधुसूदन दास, सहायक महेश योगी, राजकिशोर दास, मुन्ना दास, पोरेश महतो, संतोष महतो, उमेश कुम्हार, दीप रतन योगी, एस के गोस्वामी, अजय महतो, पप्पू तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, भरत पांडेय, प्रमुख गुड्डी देवी, जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, बेबी दास, प्रीति दास, प्रिया दास आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 10: 04 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
