खरसावां शहीद दिवस-2025 की तैयारी पर झामुमों
ने की बैठक, नही होगा जनसभा, झामुमों जुलूस के रूप में
स्माधि स्थल पहुचकर पांरपरिक तरीके से देगी श्रद्वाजंलि,
kharsawan खरसावां शहीद स्थल पर 1 जनवरी 2025 को आयोजित श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में की गई। साथ ही खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर शहीद स्माधि स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के सम्मान में झारखंड में 7 दिनो का राजकीय शोक घोषित कर किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए खरसावां में सादगी के साथ और पांरपरिक तरीके से खरसावां शहीद दिवस मनाया जाएगा। शहीद दिवस पर किसी तरह का सभा नही होगा। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेया के विधायक कल्पना सोरेन ने आने की सहमति मिल गया है। इसके अलावा कई सांसद, मंत्री व विधायक भी पहुचेगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले खरसावां के बीर शहीदो को श्रद्वाजंलि देगे। इसके बाद प्रेस को संबोधित कर खरसावां खेरसे मुंडा के शिलापट पर श्रक्ष-सुमन अर्पित करगे। उन्होने कहा कि शहीद स्थल संकल्प लेने एंव प्रेरणा का केन्द्र है। समाधि कि पवित्रता को बनाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है। खरसावां के बीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा-अर्चना कर श्रद्वाजंलि दी जाएगी। ताकि शहीदों आत्माओं का शांित प्रदान हो। श्री गागराई ने बताया कि खरसावां शहीद दिवस के दिन दोपहर 1 बजे खरसावां तसर मैदान से झामुमों का एक जुलूस पांरपरिक तरीके से निकलेगी। जो शहीद स्माधि स्थल पहुचकर सादगी और पांरपरिक तरीके से शहीदों को श्रद्वाजंलि दी जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो, झामुमो नेता सह सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली, जिप कालीचरण बानरा, सुधीर महतो, रानी हेम्ब्रम, अरूण जामुदा, मुन्ना सोय, कृष्णा चन्द्र प्रधान, सानगी हेम्ब्रम, केदार प्रधान, दशरथ महतो, यशवत प्रधान, चितामणी महतो, सुकरा महतो, अर्जुन गोप, संजू हाईबुरू, योशदा गोप, धानु मुखी, रोहित प्रधान, नागेन सोय, राजेन हांसदा, अशोक प्रधान आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 55 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
