कुचाई के जिलिंगदा सरहुल पर्व तैयारीः पारंपरिक
तरीके से जिलिंगदा में हुई सरना झंडा बदली कार्यक्रम,
ढोल-नगाड़े और पूजा-पाठ के साथ निभायी परंपरा,
kuchai कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व तैयारी को लेकर सरना झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलिंगदा में सरना झंडा बदली कार्यक्रम में ढोल-नगाड़े और पूजा-पाठ के साथ उराव समाज के लोग शामिल हुए। लंबे समय से चली आ रही परंपरा का निर्वाहन किया गया। उरांव सरना समिति जिलिंगदा के द्वारा आयोजित जिलिंगदा स्थित सरना झंडा बदली कार्यक्रम रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गया। दर्जनों की संख्या में उराव समाज के लोगो ने सरना स्थल पहुंचकर पाहन के द्वारा सरना झंडागड़ी कर मानव जाति प्राणी, वनस्पति जगत, जीव जंतु, पेड़ पौधा, नदी नाला पहाड़ पर्वत में रहने वाले सभी के लिए सुख समृद्ध, शांति, स्वास्थ्य के लिए ओहमा विनती कर सरना झंडा गाड़ी किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि आगामी एक अप्रेल को होने वाले महापर्व सरहुल में उराव समाज अपने आंगन में सरना झंडा लगाए और पर्व में नशा पान से अपने आप को दूर रखें। आज उराव समाज अपनी पर्व त्यौहार पूजा पाठ, रीति रिवाज परम्परागत रुप से करना है। झंडा बदलने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य व गीत भी प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती मिंज, समाजसेवी महेश मिंज, चक्रधरपुर के पहान माता गुरू कौशल्या कुजूर, मदन लकड़ा, राजेन उरांव, सुनील लकड़ा, अमर सिंह मिंज, अनिल लकड़ा, माधव मिंज, माना उरांव, लक्ष्मी उरांव, प्रियंका उरांव, सुशीला मिज, सुमित्रा उरांव आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 30 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
