झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल के इंटर साइंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, खरसावां +2 उच्च विद्यालय शत-प्रतिशत, 74.4 फिसदी अंक लाकर पल्लवी मंडल बनी स्कूल टॉपर,
kharsawan झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के द्वारा इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इप परीक्षा में खरसावां +2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। स्कूल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में पल्लवी मंडल ने 372 अंक (74.4 फिसदी) अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है। जबकि सूरज माझी ने 361 अंक (72.2 फिसदी) अंक प्राप्त कर सेकेंड स्कूल टॉपर तथा सपना हेम्ब्रम ने 358 अंक (71.6 फिसदी) अंक प्राप्त कर थर्ड स्कूल टॉपर बना। वही रितेश कुमार कुवर ने 355 अंक (71 फिसदी) अंक प्राप्त कर चौथे स्थान, विशाल हेम्ब्रम ने 349 अंक (69.8 फिसदी) अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान, लिशि साहू ने 337 अंक (67.4 फिसदी) अंक प्राप्त कर छठवें स्थान, पंकज कुमार आदित्य ने 333 अंक (66.6 फिसदी) अंक और संजय प्रमाणिक ने 333 अंक (66.6 फिसदी) अंक प्राप्त कर सातवें स्थान, आशुतोष त्रिपाठी ने 330 अंक (66 फिसदी) अंक प्राप्त कर आठवें स्थान, सुनील हेम्ब्रम ने 325 अंक (65.9 फिसदी) अंक प्राप्त कर नौवें स्थान तथा सुभाष ग्वाला ने 321 अंक (64.2 फिसदी) अंक प्राप्त कर दसवें स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। खरसावां +2 उच्च विद्यालय में कुल 31विद्यार्थियों इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा दिया था। जिसमें से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 18 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षको ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
September 6, 2026 4: 00 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
