आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से लाखों का माल
टपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा, 18 लाख के
एल्युमिनियम एंगल के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Adityapur आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से लाखों का माल टपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यह गिरोह पांच राज्यों में सक्रिय था। गिरोह से जुड़े लोग नकली कागजात और नंबर प्लेट वाले ट्रक के माध्यम से लाखों के माल को गायब करने का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में 18 लाख के एल्युमिनियम एंगल के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जो गायब बताया जा रहा था। आदित्यपुर पुलिस ने बताया।की फेज-6 स्थित खेतान अजिकिया नामक फैक्ट्री से 18.3,706 रुपये मूल्य के 6572.490 किलोग्राम एल्युमिनियम के एंगल को लेकर निकला ट्रक गायब हो गया था। इस मामले में पुलिस 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपराधियों का पता लगाने में जुट गयी थी। जांच में पता चला कि जो ट्रक माल लेकर चला था उसके कागजात, नंबर प्लेट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड सभी नकली थे। एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सर्वैया के नेतृत्व में गठित पुलिस दल के थाना प्रभारी विनोद तिकों, अनुसंधानकर्ता धीरंजन कुमार, एसआइ रामरेखा पासवान व विपुल कुमार ओझा ने तकनीकी शाखा की मदद, साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अपराधियों का पता लगा लिया. पुलिस ने ट्रक गायब करने वाला चालक गाजीपुर (यूपी) के तबरेज खान को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर आयशर ट्रक (संख्या यूपी 61 टी 8647) व बक्सार से गायब माल में से 337.5 किलोग्राम एल्युमिनियम एंगल बरामद किया, उक्त कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए अभी भी छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार इस कांड में शामिल लोगों का गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में सक्रिय हैं।
June 8, 2026 7: 09 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
