खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में साप्ताहिक
क्रियाकलापों पर हुई इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता,
kharsawan खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में साप्ताहिक क्रियाकलापों के अंतर्गत इंटर हाउस कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा के अनुसार किया गया। जिसमें सभी हाउस के प्रदर्शन के अनुसार प्राप्तांक दिए गए। कक्षा नर्सरी से 5 तक चित्रांकन प्रतियोगियों तथा कक्षा 6 से 10 तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं काफी सुंदर प्राकृतिक दृश्य का निर्माण किया तथा सभी विजेता छात्रों को कक्षा अनुसार पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में काफी आकर्षक एवं विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं ने रंगोलियां बनाई। मूल्यांकन के आधार पर विवेकानंद हाउस को प्रथम स्थान, बुद्धा हाउस को द्वितीय स्थान तथा अशोका हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्रियाकलाप प्रभारी तनुश्री विश्वकर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश द्वारा किया गया। उन्होंने सभी के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान मुख्य रूप से सारिका कुमारी, अबरार कुरैशी, विकास कुमार बेहरा, जीशान अली, तनुश्री विश्वकर्मा, नीलम बाउरी, सेजल कुमारी, सुषमा बोदरा, शबनम गोड़सोरा, सरिता तिरिया, शोभा कुमारी, शांति रानी और प्रिय रंजन उपस्थित रहे।
June 8, 2026 8: 12 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
