सरायकेला में क्राइम मीटिंग में त्योहारों के दौरान
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश, त्योहारों में असामाजिक
तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश,
seraikella-kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिला एसपी मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सरायकेला/चांडिल), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारी शामिल हुए। बैठक में फरवरी माह के अपराधों की समीक्षा की गई जिनमें लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा रमज़ान, होली, ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारियों को अफीम की अवैध खेती के विनष्टीकरण की समीक्षा करने और पूर्व में की गई कार्रवाई का पुनः सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। प्रहरी पहल की समीक्षा कर त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों (आईआरएडी/ईडीएआर) को 2 दिनों के भीतर दर्ज करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग व एमवीआई एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए, अपराधियों के विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस/निगरानी प्रस्ताव खोलने और अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। बलात्कार और पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। चिन्हित अपराधियों के खिलाफ सीसीए/निगरानी/बेल कैंसिलेशन प्रस्ताव दायर करने के निर्देश दिए गए। सत्यापन को 5 दिनों के भीतर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए गए। आपातकालीन कॉल पर 15 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए। आरोपपत्रित एवं जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन कर निगरानी सूची में शामिल करने का आदेश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। साइबर अपराधों की समीक्षा कर उनकी रोकथाम और त्वरित निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्य योजना तैयार कर लंबित वारंटों और कुर्की की संख्या में कमी लाने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को सीसीटीएनएस पोर्टल पर मामलों की प्रविष्टि नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी उपाय किए जाएं। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
October 22, 2026 9: 33 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
