खरसावां शहीद दिवस-2025 के सुरक्षा के मद्देनजर
भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये हेतु
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का एहसास,
Khaeasawan
खरसावां मे 1 जनवरी-2025 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम के सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण हेतु सोमवार को सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु खरसावां शहीद पार्क, चांदनी चौक, बेहरासाई, बजारसाई, तलसाई सहित कई स्थानों पर फ्लैग मार्च कर आम जन में सुरक्षा का भाव पैदा किया गया। शरारती तत्वों को संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निपटेगा। वही खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस के जवानों ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से बताया गया फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। मौके पर श्री सवैया ने कहा कि खरसावां शहीद स्थल संकल्प लेने एंव प्रेरणा का केन्द्र है। समाधि कि पवित्रता को बनाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है। खरसावां के बीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा-अर्चना कर श्रद्वाजंलि दी जाएगी। ताकि शहीदों आत्माओं का शांित प्रदान हो। बता दे कि खरसावां शहीद दिसव में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर तैयारी जारी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरायकेला खरसावां पुलिस के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एसडीपीओ समीर सवैया व प्रदीप उराव, थाना प्रभारी गौरव कुमार आदि पुलिस के जवान उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 42 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
