झारखंड विधानसभा के तारांकित प्रश्न काल
में खरसावां विधायक ने उठाया 8 करोड़ की लागत
से खरसावाँ जलापूर्ति योजना का मुद्दा,
kharsawan झारखंड विधानसभा के तारांकित प्रश्न काल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां में 8 करोड़ की लागत बनने वाले खरसावाँ जलापूर्ति योजना का मुद्दा उठाते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जानकारी मांगी। खरसावां विधायक ने मामले को उठाते हुए कहा कि 8 करोड़ रूपये की लागत वाली खरसावाँ जलापूर्ति योजना को वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था। क्या यह बात सही है कि हजारीबाग योजना का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। उक्त वर्णित योजना वर्ष 2025 में भी पूर्ण नहीं हुआ है। यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खरसावाँ जलापूर्ति योजना को चालू वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?। जिसपर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्रीयोगेन्द्र प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा कि खरसावाँ एवं आसन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण हेतु किये गये एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की 30 जून 2023 थी। सड़क के किनारे पाईप लाईन बिछाने एवं रोड क्रोसिंग करने हेतु पथ निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र ससमय नहीं मिलने के कारण योजना पूर्ण किये जाने में विलम्ब हुई। वर्तमान में 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करते हुए अप्रैल-2025 तक चालू हो जायेगी।
September 6, 2026 4: 15 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
