खरसावां में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक
में शहीद दिवस-2025 को सफल बनाने हेतु वॉलिंटियर
सिलेक्शन की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय,
Preparations for Martyr’s Day खरसावां के आदिवासी हो समाज महासभा कार्यालय में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आगामी 1 जनवरी-2025 को खरसावां में होने वाले शहीद दिवस को सफल बनाने हेतु वॉलिंटियर सिलेक्शन की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी चौक चौराहों एवं शहीद स्थल के अंदर 350 वालंटियर तैनात रहेंगे। विधि व्यवस्था को देखने हेतु किसी भी राजनीतिक दल का झंडा बैनर पोस्टर खरसावां केरसे मुंडा चौक से पथ निरीक्षण भवन तक नहीं लगेगा। साथ ही खरसावां के आम जनता से अपील करते हुए श्री सोय ने कहा कि 1 जनवरी के दिन हजारों आदिवासी खरसावां गोली कांड में शहीद हुए हैं। उस दिन आदिवासी समाज काला दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन उत्सव ना मानने का लोगों से अपील किया। आदिवासी समन्वय समिति के बैठक में वीर सिंह सिजुई, रामलाल हेंब्रम, सालेन सोय, तुराम बोईपाई, सचिन दखिन हेंब्रम, जीवन सोय, सामु किस्कु, नारायण चंद्र सोरेन, कृष्ण सोय, मानसिंह बांकुरा, अपना अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष महेश मिंज, रघु हासदा, विष्णु बंकिरा ,रवि बंकिरा, उदय सोय, संजय बांदिया आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 22 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
