राजनगर में सांसद ने संथाल हूल के वीरों को दी श्रद्धांजलि, कुमडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,हूल दिवस शोषण के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा-जोबा माझी
Rajnagar पश्चिमी सिहभूम सांसद जोबा माझी सोमवार को राजनगर प्रखंड में विभिन्न स्थानों में हूल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सांसद ने राजनगर के सिदो-कान्हू चौक एवं कुमडीह में हूल दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमडी गांव में श्रद्धांजलि सभा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ये प्रेरणा दिवस है। कहा हूल दिवस के अमर शहीदों के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से प्रेरित लेने की आवश्यकता है। कुमडीह गांव में श्रद्धांजलि सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, पूर्व अध्यक्ष रामजीत हासदा, केपी सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भोक्तु मार्डी, सोनाराम सोरेन, श्याम टुडू, पूर्व मुखिया सुधीर हासदा, विष्णु मास्टर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
October 22, 2026 9: 52 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
