कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारंगहातु में ड्रॉप आउट
छात्र-छात्राओं को भी वापस स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित
kuchai कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारंगहातु में कल हो समाज सेवानिवृत संगठन (चाईबासा) द्वारा ग्रामीणों के समन्वय से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में जानकारी देने का काम किया गया। साथ ही अभिभावकों को, अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की सलाह दी गइ। वही सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रॉप आउट छात्र-छात्राओं को भी वापस स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे, बैंक, नेवी, शिक्षक आदि क्षेत्र से सेवानिवृत हुए अधिकारियो ने छात्र-छात्राओं को अपनी आपबीती सुनाकर उनको पढ़ने के लिए प्रेरित करने की कोशिश किया गया। वर्ग एक से आठवीं तक प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे से सहायक कमांडेंट (आरपीएफ ) पद से सेवानिवृत हुए दिनेश सिंह सोय ने किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बल से सेवानिवृत रामचंद्र सोय ने किया। इस कार्यक्रम में हो समाज सेवानिवृत संगठन के सचिव चंद्रमोहन बिरुवा, जादुनाथ तिऊ, रामेश्वर सावैयां, मंगल सिंह कुंटिया, शिवचरण कालुंडिया,रामसिंह सोय,तिलक बारी, दासो हेमब्रम, रमेशचंद्र सावैयां, बिनोद हांसदा, गोपाल सोय, लबुराम सोय, सरिता सोय, शिक्षक-शिक्षिकायें, अभिभावक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 14 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
