खरसावां में एडीसी, एसडीपीओ बीडीओ, सीओ, व
थाना प्रभारी ने लिया शहीद दिवस की तैयारियों का जायजा,
सड़क किनारे लगे दुकानों को हटाने का दिया निर्देश
Kharsawan खरसावां के शहीद पार्क स्थित पवित्र शहीद बेदी पर आगामी 1 जनवरी 2025 को आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर शहीद दिवस की तैयारी जारी है। शहीद दिवस-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरूवार को एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीपीओ समीर सवैया, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, खरसावां सीओ कप्तान सिंकू एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार ने खरसावां शहीद पार्क पहुचे। साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी ने दुकानों में पहुच कर खरसावां चांदनी चौक से पथ निरीक्षण भवन तक लगे, गुमटी, चाय स्टॉल, ग्ररेज, होटल, मुर्गा-मुगी आदि दुकानों को हटाने का मौखिक आदेश दिया। वही सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीपीओ समीर सवैया, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, खरसावां सीओ कप्तान सिंकू एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 55 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
