खरसावां के बुरूडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गुरु गोविंद सिंह का जयंती, चित्रांकन में श्रेया महतो एवं भाषण प्रतियोगिता मे वसुंधरा गोप बनी विजेता, बच्चे को प्रतियोगिता तैयार करें ताकि भविष्य में चुनोतियों का सामना कर सके-हेमसागर
Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह गांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु गोविंद सिंह का जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम आदित्यापुर जमशेदपुर के द्वारा चित्रकला एव भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या मन्दिर के भैया बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कक्षा तृतीय से पंचम तक के चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेया महतो ने प्रथम, लक्ष्मी गोडसोरा ने द्वितीय व जीत साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा षष्टम से अष्टम तक के चित्रकला में वसुंधरा गोप ने प्रथम, देव कालिंदी ने द्वितीय व अंतरा करवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में वसुंधरा गोप ने प्रथम, देव कालिंदी ने द्वितीय एवं श्रेया महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों से आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा आदित्यापुर जमशेदपुर के चीफ एडवाजर हेमसागर प्रधान ने आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का ही है। मनुष्य को हर क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। अतः बच्चे अभी से अपने आप को प्रतियोगिता के लिए तैयार करें ताकि भविष्य में चुनोतियों का सामना कर सकेंगे। आगे उन्होंने प्रतियोगिता में असफल हुए भैया बहन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालो की हार नहीं होती है बल्कि उन्हें एक न एक दिन जीत अवस्य मिलती है।
प्राधानाचार्य पूर्णचंद्र गोप ने स्वागत भाषण दी और गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गीता करवा ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश महतो ने दी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य पूर्णचंद्र गोप, आचार्य राजेश महतो, शैलेंद्र महतो, मिनती मिश्र, गीता करवा, सरिता महतो समेत सैकड़ों भैया बहन उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 30 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
