ईचागढ़ के प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद के आदेशपाल के सेवानिवृत होने पर दी भव्य विदाई,
ichagarh ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद की झींगामनी देवी विगत 31 मई 2025 को आदेशपाल पद से सरकारी स्तर पर सेवानिवृत्त हुए। जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य आयोजन किया गया। वही विद्यालय के भूगोल शिक्षक जीडी महन्त ने बताया कि झींगामनी दीदी अपने कार्यकाल में एक आदर्श कर्मठ और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी का छाप सबके बीच में छोड़कर सेवानिवृत हो गई। देखने में पद छोटा पर उन्होंने अपने कर्तव्यों को अपनी क्षमता से अधिक करने की प्रयास रखती थी इसलिए उनके पद की गरिमा बहुत ऊंचा है । संभवतः अपने सेवा काल में अस्वस्थ के कारण ही छुट्टी ली होगी,उन्होंने विशेष अवकाश और आकस्मिक अवकाश जैसे छुट्टियों का उपभोग कभी नहीं की है। उनका सुबह 6 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्कूल में कार्य करते हुए समय व्यतीत करती थी। गौरतलब है कि झींगामनी दीदी 14 मई 1995 को इस स्कूल में अपने पद पर ज्वाइनिंग की और 31 मई 2025 को लगभग 30 वर्ष तक वेदाग अपने कार्यकाल को संपन्न की इसके लिए वे सदैव धन्यवाद के पात्र हैं। विद्यालय परिवार उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता और उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश पंडा, बुरु पातर, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मिताली, प्रशांत धाड़ा, गुणाधर महतो, गुरुचरण सरदार,बबीता हो, सोनी रोज गुड़िया, देवव्रत पाल, राहुल देव महतो, विनीता कुमारी, संस्कृति कुमारी लज्जा, सुमित्रा कुमारी, श्वेता खलको, राकेश भारद्वाज, रमाकांत महतो, ज्योति लकड़ा, चंद्रप्रकाश यादव आदि ने इस भावुक पल में अपने-अपने वक्तव्यों को नम आंखों से व्यक्त किया ।
June 8, 2026 7: 49 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
