खरसावां में निःशुल्क कुड़मालि भाषा अध्ययन का किया गया शुभारंभ, मातृभाषा एक व्यक्ति की पहचान, विचारों और भावनाओं का माध्यम होती है-गौरव कुमार
Kharsawan खरसावां के शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन मे कुड़मी समाज खरसावां-कुचाई ईकाई के द्वारा खरसावां-कुचाई प्रखंड के कुड़माली भाषा से अध्ययन करने वाले वर्ग नवम से 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं का निशुल्क साप्ताहिक पढ़ाई हेतु समाजसेवी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया एवं मंच का संचालन गुणधाम मुतरुआर ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अनूप कुमार सिंहदेव ने कहा कि मातृभाषा संस्कृति को मजबूत करती है और संस्कृति समाज को मजबूत बनाती है। भाषा और संस्कृति एक दूसरे से जुड़े हैं और एक दूसरे को अभिव्यक्त करते हैं। किसी भी देश या समाज की मातृभाषा उसके संस्कृति का प्रतीक है। जबकि खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि भाषा के जरिए ही हम अपनी संस्कृति और उसके मूल्यों को व्यक्त करते हैं। इसलिए मातृभाषा एक व्यक्ति की पहचान, विचारों और भावनाओं का माध्यम होती है। वही सिंचाई विभाग के एसडीओ मुकेश महतो ने कहा मातृभाषा को संरक्षण देना और उसके संवर्धन की दिशा में प्रयास करना वास्तव में अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के सेवानिवृत शिक्षक सह समाजसेवी ओमप्रकाश महतो, बृहस्पति महतो, रामविलास महतो, शंकर लाल महतो, शिक्षक सुनील चंद्र महतो, शंकर लाल महतो, कैलाश चंद्र महतो, योगेश्वर महतो, शिवचरण महतो, इंद्रजीत महतो आदि ने भी अपने सराहनीय वक्तव्य में विद्यार्थियों को प्रेरणा जगाने के काम किया है। उद्घाटन समारोह में खरसावां और कुचाई प्रखंड के हाई स्कूल में विषय कुड़माली भाषा से पढ़ने वाले लगभग 150 विद्यार्थी शामिल थे। इस दौरान कृष्णपुर निवासी कैलाश चन्द्र महतो ने कुल 2100 रुपए का कुड़मालि किताब विद्यार्थियों को पढ़ाने हेतु दान किया। इस समारोह में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़-विद्रोह प्रथम (1769 – 1778) के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल को समाज की ओर से खरसावां प्रखंड के बंदीराम ग्राम में मूर्ति स्थापित करने एवं शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश्वर महतो, सुभाष महतो, बबलू महतो, अजय महतो, प्रकाश महतो, रुद्रप्रताप महतो, लोकनाथ महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
April 24, 2026 12: 54 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
