अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स के लिए झारखंड टीम में
खरसावां आवासीय फुटबाल केंद्र के चार खिलाड़ियों का चयन,
jharkhand मणिपुर के इम्फाल में आगामी 15 से 21 अप्रैल तक एस जी एफ आई द्वारा आयोजित अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स के लिए गठित झारखंड टीम में खरसावां के आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन चयनित खिलाड़ियों में दशरथ मार्डी, विशाल महतो, राजू टुडू एवं रोहित हेंब्रम शामिल हैं। ये चारों खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खरसावां के चार खिलाड़ियों का झारखंड टीम के लिए चयनित होने पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार एवं जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद दिलदार ने हर्ष प्रकट किया है। इन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक बलराम महतो संजय सुंडी के साथ-साथ मैटर पिनाकी रंजन को भी बधाई दी है।
September 6, 2026 4: 56 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
