खरसावां के साडेबुरू में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
नवाडीड को पराजित कर लक्कड़बाद एफसी बना चैम्पियन,
फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है- डॉ जगदीश
kharsawan खरसावां के साडेबुरू फुटबॉल मैदान में कुडमी समाज के द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सर्म्पन हो गई। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में नो टेंशन नवाडीड को 1-0 से पराजित कर एसएससी क्लब लक्कड़बाद चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ महतो क्लिनिक के संचालक डॉ जगदीश प्रसाद महतो एवं डॉ सदानंद महतो, समाजसेवी दिनेश कुमार महतो ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे एसएससी क्लब लक्कड़बाद को 30 हजार, उप विजेता नो टेंशन नवाडीड को 20 हजार, तृतीय स्थान पर रहे जय माँ पाउडी पारलबादी 12 हजार, चौथा स्थान पर रहे एस एम लक्की उत्तमडीह, पांचवे स्थान पर रहे तिरंगा क्लब चेलाबेड़ा तथा छठा स्थान पर रहे एफ सी रोलाडीह को 9-9 हजार रूपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावे ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरिज, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 24 टीमों ने भाग लिया। मौके पर डॉ जगदीश ने कहा कि फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से शरीर और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है। खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें। ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना देश का नाम भी रोशन करें। नशा जैसे बुराई आदतों को जड़ से खत्म करें। नशा इंसान को बर्बाद कर देती है। इस दौरान मुख्य रूप से महतो क्लिनिक के संचालक डॉ जगदीश प्रसाद महतो, डॉ सदानंद महतो, समाजसेवी दिनेश कुमार महतो, कुडमी समाज के चतुर्भुज महतो, सतीश महतो, श्रीवास्तव महतो, दीपक महतो, राजेश महतो, नीरज महतो, विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 7: 19 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
