कोलाबीरा बैंक ऑफ़ इंडिया से पैसा निकाल घर लौट रही महिला से पचास हजार की छिनतई,
Seraikella सरायकेला।सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा टीओपी के बगल से विपुला महतो नामक महिला से ₹50,000 की छिनतई की घटना सामने आ रही है। कोलाबीरा बस्ती विपुल महतो आवास की पैसा निकालने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया कोलाबीरा शाखा गई थी पूर्वाहन 11:15 बजे के आसपास विपुला पैसा निकालने के बाद पैदल घर जा रही थी। दुर्गा मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे खड़े एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रुपए से भरे थैले को लेकर फरार हो गये। प्रत्यक्ष दर्शन ने बताया कि रुपए छिनने के बाद बाइक सवार अपराधी सरायकेला की ओर भागे हैं। पूरी मामला पुलिस टीओपी कोलाबीरा 200 फुट के दायरे में हुआ है। इसलिए इस मामले में पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है।
July 23, 2026 3: 42 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
