खरसावां के कृष्णापुर में शादी का झांसा देकर शोषणः
पुलिस की कार्रवाई, आरोपी और उसका सहयोगी गिरफ्तार,
ग्रामीणों की मांगः आरोपियों को कड़ी सजा मिले
kharsawan खरसावां में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के एक मामले में आमदा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर गांव की है। जहां रहने वाले राहुल महतो पर एक महिला के साथ धोखा कर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप है। वहीं तरणी महतो पर इस पूरे कृत्य में राहुल का सहयोग करने का आरोप है। खरसावां के आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि 29 अप्रैल 2025 को खरसावां थाना में कांड संख्या 36/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान यह पाया गया कि आरोपी राहुल महतो ने महिला को विवाह का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में तरणी महतो की भूमिका सहयोगी के रूप में सामने आई। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 69, 77 और 3 (5) के तहत तथा आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की तत्परता से गांव में चर्चा का माहौल है और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। आमदा ओपी प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान, डिजिटल साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कृष्णापुर गांव के लोगों ने आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई महिला इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न हो। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और चार्जशीट जल्द दाखिल करने की तैयारी है।
September 6, 2026 7: 01 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
